फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

ढांग गिरने से किसान की मौत, 10 घंटे चला रेस्क्यू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
ढांग गिरने से किसान की मौत, 10 घंटे चला रेस्क्यू
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव नगलाकरन में रविवार शाम नलकूप की ढांग गिरने से दबे किसान को एनडीआरएफ की टीम ने 10 घंटे के रेस्क्यू के बाद मृत निकाला। इस दौरान मौके पर देर रात तक हंगामा होता रहा।
गांव नगलाकरन निवासी किसान अरुण शर्मा रविवार दोपहर नलकूप पर विद्युत मोटर को बदल रहा था। इस दौरान मिट्टी की ढांग अरुण के ऊपर आकर गिर और वह दब गया था। रात दो बजे एनडीआरएफ की टीम ने करीब 25 फिट गहरा गड्ढा खोदकर दबे किसान अरुण अरुण शर्मा 30 के शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रशासन से मांग की है। सूचना पर अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, पूर्व विधायक गुड्डू पंडित, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी, जिला पंचायत सदस्य शैलेश शर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। सोमवार को किसान का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ट्वीट करते ही हरकत में आया प्रशासन
रालोद नेता डॉ. भीष्म सिंह मौके पर पहुंचे तो वहां प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी नहीं था। न ही वहां रेस्क्यू अभियान चलाने के संसाधन थे। उन्होंने डीएम को फोन किया तब जाकर एडीएम और एसडीएम सदर पहुंचे। भीष्म सिंह ने एनडीआरएफ बुलाने की मांग की तो अधिकारी उन पर उल्टा भड़क गए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने उनकी जमकर नोकझोंक हुई। बाद में उन्होंने एनडीआरएफ के सेनानायक को ट्वीट किया एनडीआरएफ की टीम रात 12 बजे मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे बाद पहुंचे अधिकारी
ग्रामीणों के गुस्से और हंगामे की सूचना पर एडीएम विवेक कुमार मिश्र, एसडीएम सदर मोनिका सिंह, सीओ सिटी आईपीएस शशांक सिंह, सीओ स्याना सीओ अलका सिंह करीब चार घंटे बाद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही भीड़ बढ़ गई। कई गांवों के सैकड़ों किसान मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed