फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हमला मामला : आरोपियों के विदेश भागने की आशंका पर लुकआउट नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हमला मामला : आरोपियों के विदेश भागने की आशंका पर लुकआउट नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के काफिले पर हुए हमले के मामले की साजिश में छह नामजद किए गए हैं। दो नामजद आरोपी वारदात से दो दिन पूर्व ही दुबई जा चुके हैं, जबकि अन्य के भी विदेश भागने की फिराक में है। इस आशंका के मद्देनजर पुलिस ने सोमवार को लुकआउट नोटिस जारी किया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वारदात की पटकथा जेल से ही रची गई है, जिसमें अनस के तीन भाई, एक रिश्तेदार युवक व एक अन्य व्यक्ति शामिल है। आरोपियों को युनूस के पल-पल की खबर थी। वह शादी में किस समय जाएगा और वहां से किस समय निकलेगा। इसके अलावा मामले में अनस का रिश्तेदार नावेद और हारिस भी वारदात वाले दिन से दो दिन पूर्व योजनाबद्ध तरीके से यूएई भाग निकले, जिससे कि किसी को उन पर शक न हो, जबकि अन्य आरोपी भी विदेश भागने की फिराक हैं। आरोपी विदेश न जा सकें, इसके लिए जिला पुलिस ने हवाई अड्डाें, रेलवे स्टेशन व आदि सार्वजनिक परिवहन स्थलों पर उनके लुकआउट नोटिस जारी कर दिए हैं, जिससे कि उन्हें विदेश जाने से रोका जा सके। उधर, एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही हमलावरों का भी सुराग लगाकर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। प्रारंभिक जांच में मामला प्रॉपर्टी विवाद का सामने आया है। वही, वारदात से दो दिन पूर्व दो नामजद आरोपी विदेश जा चुके हैं। जबकि, अन्य आरोपी भी भागने की फिराक में हैं। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

संपत्ति विवाद ही निकल रहा कारण
पुलिस की जांच में अभी तक यही सामने आ रहा है कि पूर्व विधायक हाजी अलीम की मौत के बाद उसके पुत्रों का अपने चाचा युनूस से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। अलीगढ़ में हाजी अलीम की मीट फैक्टरी को भी युनूस के साथ भागीदारी से खरीदा बताया जा रहा है, जिस पर अलीम के पुत्र अपना हक जता रहे हैं। वहीं, बीते दिनों अलीगढ़ फैक्टरी पर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed