{"_id":"61a7b352bcc08d659d22dce6","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd230301769","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का गला दबाकर की हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का गला दबाकर की हत्या की कोशिश
विज्ञापन
विवाहिता का गला दबाकर की हत्या की कोशिश
बुलंदशहर। विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कोािशश का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला देवीपुरा निवासी महिला संगीता ने मंगलवार को दी तहरीर दी बताया कि उसकी शादी कुछ समय पूर्व देवीपुरा निवासी युवक पंकज अग्रवाल के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया। लेकिन, ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में कार व नकदी की मांग करने लगे। मांगे पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि पति व अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। साथ ही गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।