फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किए अश्लील पोस्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किए अश्लील पोस्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली के देवीपुरा क्षेत्र में एक युवती की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसके अश्लील फोटो बनाकर पोस्ट कर दी। पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक की करतूत का पता चलने पर उसके समक्ष विरोध जताया तो उनसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई।

कोतवाली नगर में पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के ही एक दबंग युवक ने उसकी पुत्री की फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। आरोपी युवक ने फर्जी आईडी में उसकी पुत्री के नाम और फोटो का इस्तेमाल किया। बाद में आरोपी ने उसकी पुत्री के फोटो को अश्लील बनाकर उसे फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक से मिलकर उसकी हरकत का विरोध किया। आरोप है कि इस पर आरोपी युवक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक किशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed