फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, हत्या की दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, हत्या की दी धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में गए युवक ने पड़ोस के घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता ने मामले में गौतमबुद्धनगर निवासी युवक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोस के एक परिवार की गौतमबुद्धनगर के थाना दनकौर के गांव सक्का निवासी सौरभ उर्फ कालू से रिश्तेदारी है। गत 19 अक्तूबर को सौरभ अपने रिश्तेदार के घर आया था। आरोपी मौका पाकर उनके घर में घुस आया और उनकी 18 वर्षीय पुत्री को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उनकी पुत्री के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर देहात पुलिस ने आरोपी सौरभ उर्फ कालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। आरोपी फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed