फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

घर में पेंट कर रहे मजदूर की करंट लगने से हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
मृतक बबलू - फोटो : BULANDSHAHR
घर में पेंट कर रहे मजदूर की करंट से मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिकारपुर बाईपास स्थित शास्त्रीनगर में एक मकान पर पुताई करते समय हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

शास्त्रीनगर की गली नंबर एक में नरेश चौधरी के मकान में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। शनिवार सुबह गांव गिनौर शेख निवासी मजदूर बबलू (20) पुताई का काम करने आया था। दूसरी मंजिल पर काम करते समय हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट से बबलू दूसरी मंजिल से नीचे पड़ोस में रहने वाले निशांत चौधरी के मकान की छत पर आ गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और अधीक्षण अभियंता गिरीश नारायण मिश्रा से मिले। उन्होंने मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की। वहीं, अधीक्षण अभियंता ने पांच लाख रुपये देने का आश्वासन दिया है। एएसपी शशांक सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed