{"_id":"617d9019fe17ec4e8a155f3f","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd228626674","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस मिनट में ठगी के 15 हजार रुपये पीड़ित के खाते में हुए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस मिनट में ठगी के 15 हजार रुपये पीड़ित के खाते में हुए वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस मिनट में ठगी के 15 हजार रुपये पीड़ित के खाते में हुए वापस
बुलंदशहर। साइबर सेल की टीम ने ठगों द्वारा निकाले गए रुपये पीड़ित आकाश के खाते में वापस करा दिए हैंतत्काल शिकायत मिलने पर तत्परता दिखाते हुए पीड़ित आकाश के रुपये उसके खाते में वापस करा दिए हैं। एसएसपी ने साइबर टीम की पीठ थपथपाते हुए प्रशंसा की है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 29 अक्तूबर को कोतवाली देहात के गांव धमरावली निवासी आकाश ने साइबर सेल पहुंच कर तहरीर दी। जिसमें उसने बताया था कि वह एक डेयरी में ठेकेदार है। साथ ही बताया कि कुछ समय पूर्व उसके फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। आरोपी कॉल कर्ता ने पीड़ित का नाम लेकर बातचीत की। साथ ही कहा कि वह उसे एक लिंक भेज रहा है। जिसके माध्यम से पीड़ित के खाते में कुछ रुपये ट्रांसफर हो जाएंगे। पीड़ित उसके झांसे में आ गया। इसके बाद आरोपी ने एक लिंक सेंड किया, जिसे ओपन करने पर पीड़ित के खाते में पांच रुपये आ गए। जिससे पीड़ित को आरोपी पर विश्वास हो गया और आरोपी ने फिर से एक लिंक भेजा, जिसे ओपन करते ही पीड़ित के खाते से 15 हजार रुपये उड़ गए। शिकायत मिलते ही साइबर सेल टीम हरकत में आ गई। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर तत्काल आरोपी के द्वारा ट्रांसफर की गई रकम को वापस करा दिया गया है। साथ ही आरोपी का खाता भी सीज करा दिया है। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।