{"_id":"617c31181bc3ac6d7363d7d6","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd228567510","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म मामला छेड़छाड़ में दर्ज करने वाला थाना प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म मामला छेड़छाड़ में दर्ज करने वाला थाना प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म मामला छेड़छाड़ में दर्ज करने वाला थाना प्रभारी लाइन हाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलन्दशहर। दुष्कर्म के मामले को छेड़छाड़ में दर्ज करना अहमदगढ़ थाना प्रभारी रत्नेश कुमार को भारी पड़ गया। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने मामले में करवाई करते हुए आरोपी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
15 अक्टूबर को अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी। थाना पुलिस ने घटना को छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज किया था। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर उसे बुलंदशहर से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाती मालीवाल के हस्तक्षेप के बाद जिला पुलिस हरकत में आई। इसके बाद केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। किशोरी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि महिला अपराध संबंधी अन्य मामलों में भी थाना प्रभारी रत्नेश कुमार सिंह के कार्रवाई न करने की जानकारी हुई। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। जल्द ही नए थाना प्रभारी की नियुक्ति कर दी जाएगी।