फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

किसानों ने कलक्ट्रेट गेट पर किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
कालाआम चौराहे पर प्रदर्शन करते भाकियू भानू के कार्यकर्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
किसानों ने कलक्ट्रेट गेट पर किया हंगामा
विज्ञापन

बुलंदशहर। काली नदी के ओवरफ्लो होने से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के लिए शुक्रवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। भाकियू भानु के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए किसानों ने कलक्ट्रेट गेट पर जमकर हंगामा किया। साथ ही ज्ञापन लेने के लिए डीएम को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट व एडीएम ने किसानों को समझाकर शांत कराया और किसानों के एक दल की डीएम से मुलाकात कराई।
भाकियू भानु के मंडल प्रभारी अशोक शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने करीब दो घंटे तक कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। अशोक शर्मा ने आरोप लगाया कि काली नदी के पानी से याकूबपुर बेलोंठ, क्रियावली, रमपुरा, धतूरी, ऐमनपुर, भटवारा, हुर्तला समेत अन्य गांवों के हजारों की संख्या में किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है। इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी बर्बाद फसल के सर्वे के लिए नहीं पहुंचा। इससे किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। अधिकारियों के ढुलमुल रवैये के कारण किसानों में जिला प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

डीएम को बुलाने के लिए घंटों प्रदर्शन
कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करते हुए किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद किसानों ने मांग की कि ज्ञापन लेने के लिए खुद डीएम मौके पर आएं। करीब दो घंटे तक किसानों ने जमकर हंगामा किया, हालांकि बाद में अधिकारियोंके आश्वासन पर किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद गुस्साए किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लल्ला बाबू चौराहे से चार पहिया वाहनों को किया डायवर्ट
डीएम को ज्ञापन लेने के लिए खुुद आने की बात कहते हूए किसानों ने करीब दो घंटे तक कलक्ट्रेट पर बैठे रहे। इसके बाद किसानों ने कचहरी रोड पर गाड़ियां खड़ा कर जाम लगा दिया। इसके बाद जाम की स्थिति बनने पर पुलिस ने लल्ला बाबू चौराहे से चार पहिया वाहनों को डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed