फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

अनाज मंडी में चबूतरा खाली कराने पहुंचे अधिकारियों से नोकझोंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
जहांगीराबाद मंडी परिसर मे चबूतरे खाली कराने को लेकर तहसील प्रशासन से नोकझोक करते कारोबारी - फोटो : BULANDSHAHR
अनाज मंडी में चबूतरा खाली कराने पहुंचे अधिकारियों से नोकझोंक
विज्ञापन

जहांगीराबाद। पांच दिन पूर्व भारी बारिश में नवीन अनाज मंडी में किसानों की धान की फसल भीगने के मामले में शुक्रवार को तहसील प्रशासन चबूतरा खाली कराने पहुंचा, जहां मंडी के व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान अधिकारियों के साथ व्यापारियों की नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में बातचीत के बाद उनके बीच सहमति बन गई।
विगत 17 अक्तूबर को हुई तेज बारिश के कारण मंडी में किसानों की फसल भीग गई थी। किसानों ने मंडी के व्यापारियों पर मंडी में बने किसानों के चबूतरों पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मंडी के गेट पर भारी बारिश में ही धरना दिया था। सुबह से लेकर देर शाम तक चले धरने के दौरान पहुंचे एसडीएम अनूपशहर पदम सिंह से किसानों ने मंडी के व्यापारियों द्वारा चबूतरे घेरने व उनका माल न खरीदने की शिकायत की थी। जिस पर एसडीएम ने किसानों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को तहसीलदार अनूपशहर बालेंदु भूषण पुलिस बल के साथ मंडी परिसर पहुंचे और व्यापारियों से चबूतरे पर लगे बांस के टट्टर हटाने के लिए कहा। जिस पर व्यापारियों की तहसीलदार व मंडी सचिव से जमकर नोकझोंक हुई। मंडी प्रधान ने व्यापारियों के अन्य व्यापारियों के साथ मिलकर मंडी परिसर में घूमने वाले गोवंशों को गौशाला भेजने व चबूतरों पर रखे माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने की मांग मंडी प्रशासन के सामने रखी, जिस पर काफी देर तक मंडी सचिव व तहसीलदार की वार्ता चलती रही। बाद में मंडी सचिव कार्यलय में व्यापारियों के साथ हुई बैठक में व्यापारियों व मंडी प्रशासन के बीच गोवंशों को गोशाला भेजने व चबूतरों की कंटीले तार से फेंसिंग कराने पर सहमति बनी। मंडी प्रशासन द्वारा व्यापारियों से एक सप्ताह का समय मांगा गया है।
विज्ञापन

वर्जन =
मंडी में घूमने वाले गोवंश माल का नुकसान करते हैं साथ ही व्यापारियों का माल भी चोरी हो जाता है। मंडी में गंदगी व पेयजल व्यवस्था के लिए भी प्रशासन से मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज गुप्ता, मंडी प्रधान
वर्जन =
गोवंशों को मंडी परिसर से हटाने व चबूतरों की कंटीले तारों से फेंसिंग कराने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया है। जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण कर चबूतरों पर किसानों व व्यापारियों दोनों के माल रखने की व्यवस्था की जाएगी।
- नरेंद्र शर्मा, मंडी सचिव जहांगीराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed