फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुखार से महिला समेत पांच लोगों की हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बुखार से महिला समेत पांच की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में बुखार से एक के बाद एक मौत का सिलसिला जारी है। बुधवार रात और बृहस्पतिवार को एक महिला समेत पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। पांच और मौत होने से जिले में बुखार से होने वाली मौत का ग्राफ 40 पार कर चुका है। शिकारपुर व डिबाई क्षेत्र में दो-दो और खानपुर में एक युवती की बुखार की मौत हो गई। वहीं, गांवों में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं।
डिबाई क्षेत्र के गांव यावापुर में वायरल बुखार का प्रकोप बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में गंदगी के चलते घर-घर लोग बीमार पड़े हैं और अब तक 10 से अधिक लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है। दो दिन में 18 वर्षीय मोंटी शर्मा उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। साथ ही 25 वर्षीय मुकेश की भी बुखार आने बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। दानपुर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि गांव में किसी के मौत होने की जानकारी नहीं है। शुक्रवार को शिविर लगाकर लोगों की जांच की जाएगी। वहीं, शिकारपुर क्षेत्र के आचरूकला निवासी प्रमोद पिछले चार दिन से बुखार से पीड़ित था। दिल्ली में उपचार के दौरान प्रमोद ने दम तोड़ दिया दिया। साथ ही कैलावन निवासी प्रेमपाल पिछले चार दिन से बुखार से पीड़ित थे। दो दिन पूर्व सीएचसी द्वारा लगे शिविर में जांच के दौरान एनएस-1 किट से पॉजिटिव आया थे। बृहस्पतिवार सुबह घर पर ही प्रेमपाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

डोली से पूर्व ही कुमकुम की उठी अर्थी
खानपुर क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी कुमकुम की 11 नवंबर को शादी होनी थी। परिवार में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी। लेकिन तीन दिन पूर्व युवती को बुखार होने पर परिजन खानपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक न मिलने पर परिजनों द्वारा एक झोलाछाप को दिखाया। दो दिन उपचार करवाने के बाद लाभ न मिलने पर युवती को लेकर झोलाछाप के पास पहुंचे, जहां डेंगू बता बुलंदशहर उपचार कराने की बात कह रेफर कर दिया। बुलंदशहर लाते समय युवती ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पिता चुन्नी ने बताया कि 11 नवंबर को बेटी को खुशी-खुशी विदा करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन कुदरत ने सब खुशियां छीन ली। डोली उठाने वाले हाथ से अर्थी उठानी पड़ी। ग्रामीणों ने बुखार का प्रकोप बढ़ने पर गांवों में कैंप लगाकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में हो चुकी सर्वाधिक मौत
जिले में सर्वाधिक मौत छतारी के त्योर बुजुर्ग में 25, बादशाहपुर पंचगई में तीन, खुर्जा के अंबेडकरनगर कालोनी में दो, अनूपशहर क्षेत्र में चार, पहासू क्षेत्र में दो, शिकारपुर क्षेत्र में तीन, ऊंचागांव में पांच, डिबाई क्षेत्र में 16 और लखावटी क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो चुकी है।
कोट =
अभी किसी भी मौत की जानकारी नहीं है, पता किया जा रहा है, गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच कराई जाएगी।
- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed