{"_id":"616dbebd0ff0f175b325b119","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2279414141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
बुखार से दो महिलाओं की मौत
अनूपशहर/बुलंदशहर। जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को अनूपशहर क्षेत्र निवासी दो महिलाओं की बुखार से मौत हो गई। वहीं, जिले में मौतों का आंकड़ा अब 25 से अधिक हो चुका है, जबकि, गांव-गांव में हजारों लोग अभी भी बुखार की चपेट में है।
अनूपशहर क्षेत्र के गांव फतेहपुर में घर-घर लोग वायरल बुखार की चपेट में आकर झोलाछाप से उपचार करा रहे है। गांव निवासी 70 वर्षीय शकुंतला पत्नी रामगोपाल पिछले 10 दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। परिजन वृद्धा का अलीगढ़ में उपचार करा रहे थे। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर दो दिन पूर्व परिजन वृद्धा को घर ले आए। सोमवार को वृद्धा ने घर पर दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी ओर 72 वर्षीय जयवंती पत्नी बालमुकंद पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों द्वारा वृद्धा का गांव में ही एक झोलाछाप से उपचार कराया जा रहा था। सोमवार सुबह वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
ग्रामीण साहब सिंह ने बताया कि गांव में पिछले माह से वायरल बुखार का प्रकोप बना हुआ है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके मिश्रा ने बताया कि संबंधित गांव तौली पीएचसी सीमा क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
कोट =
वायरल बुखार होने पर लोग लापरवाही न बरते। समय से पंजीकृत या सरकारी चिकित्सालय में जाकर उपचार कराए। गांव में लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर लगवाया जाएगा।
- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ