फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

कार सवारों ने किया किशोरी का अपहरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
कार सवारों ने किया किशोरी का अपहरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव से कार सवारों ने नाबालिग को अगवा कर लिया। पीड़ित पिता ने किशोरी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। घटना 10 अक्तूबर की है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि उसके गांव का ही आरोपी दिनेश उसकी 16 वर्षीय पुत्री पर बुरी नजर रखता है। गत 10 अक्तूबर की दोपहर को आरोपी दिनेश अपने चचेरे भाई कुनाल के साथ उसके घर आया और घर पर अकेली उसकी पुत्री से कुछ बात कर चला गया। इसके कुछ देर बाद एक गाड़ी से आरोपी सचिन, कुनाल, सावित्री, दिनेश और अक्षय पहुंचे और उसकी पुत्री को अगवा कर ले गए। इसके बाद से ही उसकी पुत्री का कोई अता पता नहीं है। पीड़ित पिता ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। देहात पुलिस ने महिला समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed