फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

नौकरी का झांसा देकर युवती को किया अगवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
नौकरी का झांसा देकर युवती को किया अगवा
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक कंप्यूटर सेंटर संचालक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सेंटर संचालक ने नौकरी का झांसा देकर युवती को अगवा किया। पुलिस सेंटर संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस प्रकरण में बीती शाम हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताआें ने भी कोतवाली पुलिस से मिलकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती आहर बाईपास स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर गई थी। काफी देर तक जब घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन जब उक्त सेंटर पर पहुंचे तो सेंटर संचालक ने अभद्र व्यवहार किया। पिता ने सेंटर संचालक पर उसकी पुत्री को नौकरी का झांसा देकर बेचने का गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी व्यक्त की है। पुलिस ने आरोपी संचालक साजिद मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

इनसेट =
खुद ही फर्जी ऑफर लेटर बनाकर करता है भ्रमित
परिजनों का आरोप है कि उक्त संचालक शातिर है। उसने कई युवतियों के शैक्षिक दस्तावेज अपने पास रखे हैं, जिसके जरिये उन्हें ब्लैकमेल भी करता है। अपने कंप्यूटर से विभिन्न कंपनियों के फर्जी ऑफर लेटर बनाकर युवतियों को भ्रमित करता है। दो वर्ष पूर्व हापुड़ आरपीएफ ने आरोपी के भाई को जालसाजी कर रेलवे टिकट एडवांस में बुक करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed