{"_id":"614e2f748ebc3e0179297f5f","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd226532273","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागजात तैयार कर किसान की जमीन 17 लाख में बेची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कागजात तैयार कर किसान की जमीन 17 लाख में बेची
विज्ञापन

बुलंदशहर। कुछ लोगों ने सलेमपुर क्षेत्र के एक किसान की जमीन फर्जी कागजात बनवाकर 17 लाख रुपये में बेच दी। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव मांगलौर निवासी पीड़ित विजय कुमार ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। इसमें उन्होंने उल्लेख किया था कि कुछ लोगों ने नगर क्षेत्र में स्थित उसकी जमीन के फर्जी कागजात तैयार करा लिए। इसके बाद धर्मवती निवासी गांव किसौली और आरोपी महेंद्री देवी निवासी गांव शेरपुर थाना बीबीनगर ने उसकी जमीन को गौतमबुद्धनगर के जारचा क्षेत्र के गांव छायसा निवासी पुष्पेंद्र मलिक पुत्र चतर सिंह मलिक को बेच दिया। पीड़ित का आरोप है कि जमीन बेचने में तेज सिंह और राजकुमार नाम केव्यक्तियों को गवाह बनाया गया है। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने नगर पुलिस को मामले की जांच कर आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। वहीं, अब नगर पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपी धर्मवती, महेंद्री देवी, पुष्पेंद्र मलिक, तेज सिंह और राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।