{"_id":"614e2c058ebc3e09973713ca","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2265312143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिसर में मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर परिसर में मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

ऊंचागांव। गांव भौलिया निवासी कक्षा 11 के छात्र शिवा की मंदिर परिसर में गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे मंदिर के पिछले हिस्से में पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हत्या या आत्महत्या की पुष्टि करने की बात कह रही है।
नरसेना थाना क्षेत्र के गांव भौलिया निवासी हेमराज पुत्र धर्मसिंह ने अपने खेतों पर बाबा मोहनराम का मंदिर बनाया है। वह मंदिर निर्माण के बाद से वहां की देखभाल और पूजा-पाठ करता चला आ रहा है। गत दो दिनों पहले हेमराज मंदिर में अन्य मूर्तियां स्थापित करने के लिए मूर्ति लेने बाहर गया हुआ था। बताया गया कि उसकी अनुपस्थिति में उसके पिता धर्म सिंह और छोटा भाई शिवा मंदिर परिसर की देखभाल में लगे हुए थे। जबकि, अन्य परिवार के सदस्य गांव स्थित घर में रहते हैं। बताया गया कि धर्म सिंह बृहस्पतिवार शाम को खाना लेने के लिए मंदिर से अपने घर गए थे। लेकिन, जब वह लौटे तो उनका पुत्र गायब था। जिसकी उन्होंने खोजबीन की तो वह अचेत अवस्था में मंदिर के पिछले हिस्से में स्थित टीन शेट के नीचे पड़ा हुआ था। जिसे वह अन्य परिजनों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की गहनता से जांच पड़ताल की और मौत का कारण स्पष्ट होने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। वहीं, बताया गया कि मृतक के गले पर रगड़ के निशान मौजूद थे।
खाना खाकर लौटे तो देखा बेटे का शव
धर्म सिंह मंदिर से खाना लेने के लिए बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे अपने घर गए थे। जहां से वह करीब आठ बजे एक घंटे बाद ही वापस मंदिर पर लौट आए। लेकिन, बेटे को वहां न पाकर वह चिंतित हो गए। काफी आवाज लगाते हुए मंदिर के पीछे पहुंचे तो शव मिला।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के गले पर रगड़ के निशान हैं। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मामले में अभी परिजनों की ओर से तहरीर भी नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।