फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बजरंग दल गोरक्षा प्रमुख पर जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते पदाधिकारी - फोटो : BULANDSHAHR
बजरंग दल गोरक्षा प्रमुख पर जानलेवा हमला, एक कार्यकर्ता लापता
विज्ञापन

जहांगीराबाद। मुस्लिम बाहुल्य गांव जलीलपुर में बुधवार देर रात बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख व उनके साथियों पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में गोरक्षा प्रमुख यतेंद्र उर्फ छोटे गहना समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, एक साथी लापता है। एसपी देहात समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घायलों से अस्पताल में घटना की जानकारी ली। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बजरंग दल गो रक्षा प्रमुख यतेंद्र ने बताया कि बुधवार रात वह साथियों के साथ गांव जलीलपुर में कार्यकर्ता आकाश के यहां गए थे। यहां वह साथियों से बात कर रहे थी, तभी गांव के कुछ लोग लाठी, डंडों, चाकू व फरसे से लेकर वहां पहुंचे और हमला कर दिया। हमले में वह व उनके साथी पुष्पेंद्र ऊर्फ निक्की गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों के जाने के बाद उसके अन्य साथी दोनों घायलों को स्थानीय सीचसी लाए और पूरे प्रकरण से पुलिस प्रशासन व संगठन के आला पदाधिकारियों को अवगत कराया। बाद में पता चला कि कार्यकर्ता आकाश गायब है। सूचना पर रात ही एसपी देहात बीबी चौरसिया, सीओ रमेश चंद त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गांव में एहितयातन चार दरोगा व आठ सिपोहियों की तैनाती की गई है। आकाश को ढूंढने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। फिलहाल गांव में शांति है।
विज्ञापन

जिपं सदस्य योगेश राज ने दी तहरीर
जिला पंचायत सदस्य योगेश राज सर्मथकों के साथ सीएचसी में दोनों घायलों से मिले। योगेश राज ने तहरीर लिखवाकर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने सात नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश की तलाश जारी
घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने रात में ही कई घरों में घुसकर आकाश को ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। आकाश की कोई जानकारी नहीं मिलने पर एसपी देहात बीबी चौरसिया ने जहांगीराबाद में कैंप किया है। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों शमशुद्दीन व हासिम को गिरफ्तार कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed