फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सांसद के गोद लिए अस्पताल में एक्सरे की सुविधा भी नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
गुलावठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को एक्सरे कक्ष के बाहर लटका ताला। - फोटो : BULANDSHAHR
सांसद के गोद लिए अस्पताल में एक्सरे की सुविधा भी नहीं
विज्ञापन

बुलंदशहर/गुलावठी। राज्यसभा सांसद चौ.सुरेंद्र सिंह नागर का गोद लिया हुआ गुलावठी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वेंटीलेटर पर है। सीएचसी में करीब एक साल से एक्सरे नहीं हो रहा है। एक्सरे कक्ष पर ताला लटका हुआ है। सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए करीब एक महीने का इंतजार करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को सीएचसी में 286 मरीजों की ओपीडी हुई। 12 मरीज वायरल बुखार के आए और अन्य मरीज एलर्जी, खांसी एवं सामान्य रोग के आए।
उपचार कराने आए कुछ मरीजों ने बताया कि अस्पताल में खांसी और सांस फूलने की दवाई नहीं मिली। कुछ दवाई केंद्र से मिला कुछ बाहर से खरीदनी पड़ी। सीएचसी केंद्र पर एएमसी, बलगम, मलेरिया व डेंगू जांच की सुविधा है। इसके अलावा केंद्र पर 30 बेड की व्यवस्था है। वर्तमान में कोई मरीज भर्ती नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. पवन कुमार मावी ने बताया कि केंद्र पर तीन पुरुष और दो महिला चिकित्सक तैनात हैं। वायरल बुखार, खांसी व अन्य रोगों के रोगी आ रहे हैं। मलेरिया व डेंगू का अभी तक कोई केस नहीं आया है। गांवों में टीम लगाकर सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर जरूरत की सभी दवाएं मौजूद हैं। मेेडिकल स्टोर के लिए दवाई नहीं लिखी जाती है। दवाई बाहर से लेने के मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए महिलाएं करती हैं एक महीने का इंतजार
गुलावठी सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए एक महीने का इंतजार करना पड़ता है। सीएचसी ने एक प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेन्टर से कांट्रेक्ट कर रखा है। प्रत्येक माह की 9 तारीख को सीएचसी की ओर से महिलाओं को अल्ट्रासाउंड सेंटर ले जाया जाता है, जहां अल्ट्रासाउंड होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट नहीं हुआ शुरू
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कोरोना की दूसरी लहर के बाद सीएचसी को गोद लिया था तथा उन्होंने अपनी निधि 50 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगवाया। ऑक्सीजन प्लांट लग चुका है, परंतु अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
रोगी बोले- बाहर के लिए लिखी जाती हैं दवाएं
सांस फू लने की शिकायत है। चिकित्सक ने पर्चे पर दवाएं लिख दी। जब वह अस्तपाल की खिड़की पर पहुंचा तो कहा गया कि सांस संबंधी दवाएं खत्म हो गई हैं। यह दवाएं बाहर मिलेंगी। - पप्पू, बरमदपुर
अपने रिश्तेदार के घर गुलावठी आई हुई हूं, घर पर गिर गई। सीएचसी पहुंचने पर पता चला कि हड्डी रोग विशेषज्ञ अस्पताल में नहीं हैं।
- प्रकाशी, स्याना
खांसी की समस्या थी, चिकित्सक ने उन्हें दवाई लिख दी। दवाईयों के साथ खांसी का सीरप भी लिखा था। कहा गया कि खांसी का सीरप खत्म हो गया है।
- ओमप्रकाश, मोहल्ला रामनगर गुलावठी
जल्द चालू होगी एक्सरे मशीन
सीएचसी गुलावठी अधीक्षक पवन कुमार मावी ने बताया कि एक्सरे मशीन की जगह डिजीटल एक्सरे मशीन की व्यवस्था कराई जा रही है। जल्द ही एक्सरे मशीन चालू हो जाएगी। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रेडियोलोजिस्ट की आवश्यकता है, जिसके लिए अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

सभी सुविधाएं कराई जाएंगी उपलब्ध
राज्यसभा सांसद चौ.सुरेंद्र सिंह नागर ने बताया कि सीएचसी में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराने की व्यवस्था कराई जा रही है। जल्द ही दोनों सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। अन्य सुविधाएं बढ़ाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed