{"_id":"614cbe7d8ebc3e0461109e4b","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd226461719","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सहकारी बैंक चुनाव : 12 डायरेक्टर चुने गए निर्विरोध, दो पदों पर होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सहकारी बैंक चुनाव : 12 डायरेक्टर चुने गए निर्विरोध, दो पदों पर होगा चुनाव
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक में नामांकन पत्र वापसी लेता प्रत्याशी।
- फोटो : BULANDSHAHR
जिला सहकारी बैंक चुनाव : 12 डायरेक्टर चुने गए निर्विरोध, दो पदों पर होगा चुनाव
बुलंदशहर। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर और अध्यक्ष पद की स्थिति काफी हद तक साफ हो गई। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद 12 डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए। अब 27 सितंबर को अब दो शाखाओं के लिए चुनाव होगा।
सहकारी बैंक में 14 डायरेक्टर और अध्यक्ष पद का चुनाव होना था। इसके लिए 44 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसके बाद जांच के दौरान सात नामांकन निरस्त हुए थे। शेष 37 प्रत्याशियों में से बृस्पतिवार को 12 डायरेक्टर पदों के लिए 31 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए, जिसके चलते अब केवल दो पदों के लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं। बृहस्पतिवार को 31 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद वेतन भोगी समिति के लिए चार और सिकंदराबाद-गुलावठी सीट के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि 14 में से 12 डायरेक्टर के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब भाजपा प्रत्याशी की विजय तय मानी जा रही है, लेकिन 27 को चुनाव और परिणाम के बाद ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। सहकारी बैंक में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा ने डीके शर्मा को समर्थन दिया है। एडीएम वित्त व प्रभारी अधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने बताया कि 12 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद अब केवल दो सीटों पर चुनाव होना है। 27 को चुनाव के बाद मतगणना की जाएगी। इसके बाद दोनों डायरेक्टर और अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
बैंक परिसर में प्रत्याशियों और समर्थकों की रही भीड़
बृहस्पतिवार को नाम वापसी के चलते दिन भर बैंक परिसर में प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ रही। इस दौरान चर्चाओं का बाजार गरम रहा। साथ ही नाम वापसी के लिए अपने-अपने पद के लिए मजबूत प्रत्याशी अन्य प्रत्याशियों को नाम वापसी के लिए मनाने में जुटे रहे। 12 पदों पर मजबूत प्रत्याशियों की मेहनत सफल रही, जबकि दो समितियों के प्रत्याशियों को निर्विरोध का टैग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
मतदान से तय होगा छह प्रत्याशियों का भविष्य
वेतन भोगी समिति और सिकंदराबाद-गुलावठी सीट के लिए कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें वेतन भोगी समिति के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं तो वहीं सिकंदराबाद-गुलावठी सीट के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसके चलते उक्त सीट पर दोनों प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर है। अब दोनों ही मतदाताओं को अपनी ओर खींचने में जुट गए हैं। ताकि अधिक से अधिक मत पाते हुए विजय हासिल कर डायरेक्टर पद की कुर्सी पर कब्जा जमा सकें।
समिति प्रत्याशी चुनाव चिन्ह
वेतन भोगी सहकारी समिति नरेश कुमार सिंह शेर
वेतन भोगी सहकारी समिति योगेंद्र कुमार कार
वेतन भोगी सहकारी समिति सतेंद्र कुमार शर्मा अलमारी
वेतन भोगी सहकारी समिति हुकम सिंह घोड़ा
सिकंदराबाद-गुलावठी पीतम सिंह शेर
सिकंदराबाद-गुलावठी संजीव कार