{"_id":"6148e0688ebc3ed17517adf3","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2262725181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की पैमाइश करने गई टीम को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की पैमाइश करने गई टीम को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जमीन की पैमाइश करने गई टीम के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। लेखपाल ने मामले में छह नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी ओर श्मशान की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में भी आरोपियों पर दूसरी एफआईआर दर्ज कराई गई है।
सदर तहसील में तैनात लेखपाल रामप्रसाद शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह टीम के साथ गांवसराय छबीला में चक मार्ग की पैमाइश करने गए थे। पैमाइश के दौरान ग्रामीणों द्वारा चक मार्ग पर कब्जा किए जाने का पता चला। इसी दौरान कब्जा करने वाले आरोपी मौके पर पहुंचे और सरकारी कार्य में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने जमकर गाली-गलौज की। पुलिस ने मामले में आरोपी अमीचंद, महेंद्र, गुलाब सिंह, मोमराज, गोविंदा एवं रितु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही एक अन्य शिकायत देकर लेखपाल रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि ग्रामीण राजेंद्र सिंह एवं राकेश सिंह द्वारा श्मशान की जमीन पर कब्जा कर उसे जोत-बोकर प्रयोग किया जा रहा था। पैमाइश करने के दौरान आरोपियों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई। देहात पुलिस ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने और सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है। कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली गई है।