फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सराफ की कार से शातिर चोरों ने पार किये नकदी-आभूषण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सिकंदराबाद कोतवाली में खड़ी कार। - फोटो : BULANDSHAHR
सराफ की कार से शातिर चोरों ने पार किये नकदी-आभूषण
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-91 पर बिलसूरी गांव के निकट तीन शातिर युवकों ने पहले सराफ की कार को रुकवाया और फिर कार में रखा नकदी और आभूषण से भरा बैग चोरी कर लिया। रविवार देर शाम हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। लेकिन, बदमाशों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। मामले में देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई।
बुलंदशहर के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी अनुज कुमार वर्मा पुत्र अशोक वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनकी सराफा बाजार में वैष्णो ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार को उनके कर्मचारी गोपाल शर्मा और मदन शर्मा कार लेकर दनकौर, बिलासपुर और मंडी श्याम नगर में उधारी पटाने के लिए कार से गए थे। शाम को वह दोनों कार से ही बुलंदशहर वापस लौट रहे थे। देर शाम नेशनल हाईवे-91 पर बिलसूरी के पास महिंद्रा एजेंसी के सामने कार को बाइक सवार तीन युवकों ने रुकवा लिया। इस दौरान आरोपी युवकों ने उनसे किसी पते की जानकारी हासिल की और अपनी बातों में लगा लिया। उन्होंने बताया कि दो युवक उनसे लगातार बात कर रहे थे। इसी दौरान तीसरे शातिर ने कार से बैग चोरी कर लिया। बैग कार के पिछली सीट पर रखा था। उन्होंने बताया कि बैग में करीब 3.18 लाख रुपये नकदी और 25 ग्राम सोने के आभूषण रखे हुए थे। आरोपियों के जाने के कुछ देर बाद उन्हें मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लेकिन, बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

तो पहले से कर रहे थे रेकी
बताया जा रहा है कि जिस तरह बदमाशों ने पीड़ितों की कार को रुकवाया और उनसे किसी एड्रेस की जानकारी हासिल की। उससे साफ है कि आरोपियों को पहले से पता था कि कार में गहने और नकदी है। जिसके बाद आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
वारदात के बाद पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित सराफा व्यापारियों के दिनभर के कार्यक्रम पर जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि, वारदात के 24 घंटे बाद तक आरोपियों का कोई सुराग पुलिस को नहीं लग सका है। पुलिस जल्द ही वारदात के राजफाश का दंभ भर रही है।

कोट =
मामले में तहरीर के आधार पर सिकंदराबाद पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिकंदराबाद पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया गया है। कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं, जिन पर काम किया जा रहा है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed