फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

ट्यूबवेल के स्टार्टर में करंट आने से झुलसा किसान, मौके पर मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
खानपुर में बिजली के करंट से मृतक आनंद का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
ट्यूबवेल के स्टार्टर में करंट आने से झुलसा किसान, मौके पर मौत
विज्ञापन

खानपुर। गांव शेखुपुरा में खेत पर पशुओं को चारा लेने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।

गांव शेखुपुरा निवासी किसान आनंद पुत्र रामभूल (45) सोमवार सुबह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ खेत पर पशुओं को चारा लेने के लिए गया था। बिजली आती देख किसान आनंद ने नहाने के लिए ट्यूबवेल चलाने का प्रयास किया। लेकिन ट्यूबवेल के स्टार्टर में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण करंट आ गया। स्टार्टर में करंट आने से आनंद काफी देर तक बिजली के शार्ट से तड़पता रहा। आनंद के बिजली के करंट की चपेट में आने से बच्चों व पत्नी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोस के खेतों पर काम कर रहे लोग एकत्रित हो गए। ट्यूबवेल का तार हटाकर उसे घायल अवस्था में पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मृत्यु की सूचना पर परिजनों में मातम पसर गया। वहीं, उपस्थित लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। दर्जनों की संख्या में किसान एकत्रित होकर थाने पर आ धमके और विद्युत विभाग पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने किसानों को बमुश्किल समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed