{"_id":"613cf4fd8ebc3e7ef6192fa9","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd225731889","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, विरोध पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, विरोध पर किया हमला
विज्ञापन

अहार। एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला किया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शरू कर दी है। घटना 31 अगस्त की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव निवासी भूपेंद्र घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी अपने भाई जितेंद्र, नरेश और रिश्तेदार अनुज के साथ पहुंचा और उसे पीटा। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। कार्यवाहक थाना प्रभारी ब्रजेश यादव का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।