फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुलंदशहर : 24 घंटे में 93 मिमी हुई बारिश, 600 गांवों की बिजली गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
कचहरी परिसर में भरा हुआ बारिश का पानी। - फोटो : BULANDSHAHR
बुलंदशहर : 24 घंटे में 93 मिमी हुई बारिश, 600 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन

बुलंदशहर। शुक्रवार की शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। बिजली कटौती और जलभराव से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। बारिश के कारण शनिवार को जिले भर में बिजली संकट गहराया रहा। कई क्षेत्रों में 14 से 16 घंटे तक लगातार बिजली सप्लाई बाधित रही तो कहीं पर फाल्ट ठीक करने के बाद भी बारिश के कारण सप्लाई चालू नहीं की गई। शाम तक करीब 600 गांवों की बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी। जबकि अहमदगढ़ उपकेंद्र में बारिश का पानी भर गया। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 93 एमएम बारिश हुई।
बारिश में तेज हवा के कारण नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। कई स्थानों पर पेड़ टूटकर लाइनों पर गिरे तो कहीं पर लाइनों में फाल्ट हो गया। इसके अलावा अनूपशहर अड्डा समेत कई बिजलीघर से जुड़े फीडरों पर केबल बक्सा में फाल्ट हो गया। जिसके चलते बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। शिकारपुर, अहमदगढ़ समेत कई क्षेत्रों में लगातार 16 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहने के कारण लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी फेल हो गए। बार-बार लोग बिजलीघरों पर फोन कर स्थिति की जानकारी लेते, लेकिन फोन व्यस्त व अन्य समस्याओं के कारण उनका समाधान नहीं हो सका। बिजली निगम के चीफ इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह के मुताबिक तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर लाइनों में फाल्ट आ गया था। बार-बार हुई बारिश के कारण मरम्मत कार्य में देरी हुई। जिन गांवों में बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई है, जल्द ही चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

नाले हुए ओवर फ्लो, सड़कों पर गंदा पानी
बुलंदशहर। नगर में शनिवार को हुई बारिश राहत कम आफत अधिक लेकर आई। बारिश से शहर के नाले ओवरफ्लो हो गए, जिससे सड़कों पर गंदा पानी बहने लगा और जगह-जगह जलभराव हो गया। अमृत योजना के तहत खुदी सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण मार्ग पर जलभराव होने से वाहन सवार समेत पैदल चलने वाले राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल के सामने, कालाआम चौराहा, कलक्ट्रेट गेट, शनिदेव मंदिर रोड, कचहरी, देवीपुरा, मोतीबाग, डिप्टीगंज, चांदपुर रोड, डीएम रोड, आवास विकास, कृष्णानगर, ईदगाह रोड, साठा, राधानगर, आनंद विहार, प्रीतविहार, स्याना बस अड्डा, काली नदी रोड, धमैड़ा अड्डा, शिवपुरी और टीचर्स कॉलोनी समेत अन्य स्थानों पर शुक्रवार रात और शनिवार सुबह जलभराव की समस्या बनी रहीं। इस दौरान संबंधित कॉलोनी और क्षेत्र के लोगों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला निर्माण भी बना समस्या का कारण
नगर के सबसे व्यस्ततम चौराहे कालाआम पर जरा सी बारिश में जलभराव की समस्या बन जाती है। इससे निजात दिलाने के लिए 260 मीटर नाले का आरसीसी निर्माण का कार्य किये जाने को 20 माह पूर्व जल निगम को कार्य सौंपा गया। इसके बावजूद अभी तक निर्माण कार्य शुरू न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। पालिका ईओ मनोज रस्तोगी ने बताया कि कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी है। बारिश के दौरान ओवरफ्लो होने के कारण कुछ समय तक समस्या बने रहना आम बात है। नाला चोक होने की समस्या संज्ञान में आने पर कर्मियों को भेजकर खुलवा दिया गया। लोगों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
मूसलाधार बारिश से फिर धंसी सड़कें
बुलंदशहर। मूसलाधार बारिश के दौरान शहर में बिछाई गई 586 करोड़ रुपये की सीवर लाइन की गुणवत्ता का परिणाम सामने आ रहा है, लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई करने के बजाए चुप्पी साधे हुए हैं। हालात यह हैं कि मुख्य सड़कों के साथ गलियों की सड़कें भी धंस रहीं हैं। बारिश के कारण हाईडिल कॉलोनी के मुख्य द्वार, अनूपशहर अड्डा क्षेत्र, साठा, राधानगर क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर सीवर लाइन के बाद बनाई गई सड़क धंस गई। खुर्जा रोड पर चीनी मिल के पास सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क का निर्माण तो कर दिया, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही का आलम यह रहा कि सड़क निर्माण से पूर्व मिट्टी को ठीक से ठोंकने की जहमत नहीं उठाई। जिसके चलते भारी वाहन गुजरने से वहां की सड़क बैठ गई। अब भारी वाहनों के गुजरने के दौरान बड़ा हादसा होने की संभावना बन रही है। जल निगम के प्रभारी एक्सईएन विनय ने बताया कि बारिश के दौरान जहां की सड़कें धंसी हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा।
सुरजावली में गिरा मकान, बाल-बाल बचे परिजन
औरंगाबाद। गांव सुरजवाली में शनिवार को मूसलाधार बारिश होने से इतवारी पुत्र कलुवा सिंह का मकान के अंदर वाला कमरा भर भराकर गिर पड़ा। कमरा गिरते ही पति और पत्नी बरामदे से बाहर निकलकर बारिश में खड़े हो गए। उधर, मकान गिरने की आवाज सुनते काफी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने मलबे में दबे सामान को निकालना शुरू कर दिया। पीड़ित किसान ने बताया कि टीवी, फ्रिज समेत 75 हजार रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया है।

93 एमएम हुई बारिश, खेत खलिहानों में भरा पानी
बुलंदशहर। जिले में पिछले 24 घंटे जारी जारी बारिश ने खेत-खलिहानों में पानी भर गया। शनिवार शाम तक जिले में 93 एमएम बारिश हुई। लगातार जारी बारिश से धान समेत सब्जियों की फसलों को नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिक अभी 14 सितंबर तक इसी तरह की बारिश होने की संभावना जता रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक 93 एमएम बारिश हो चुकी है। अभी तक जिले में मानसून की बारिश 500 एमएम हो चुकी है। शनिवार को अधिकतम तापमान कम होकर 29 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 97 फीसदी और हवा की गति 15 किलोमीटर से अधिक प्रति घंटा रही। वहीं, रविवार को भी अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed