{"_id":"613a46c38ebc3e7d14332083","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2256070117","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
बुलंदशहर। गांव ऐदलपुर धीमरी में बुधवार शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना जाफरपुर क्षेत्र के गांव ऊजवा निवासी कुलदीप चंदेल पुत्र वीरपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बहन ममता की शादी 21 अप्रैल 2015 को कोतवाली देहात के गांव एदलपुर धीमरी निवासी युवकअंकित सिंह पुत्र युवराज सिंह के साथ की थी। शादी में उसने एक स्विफ्ट कार के अलावा घरेलू सामान और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी में दिए गए दान-दहेज से पति अंकित, ससुर युवराज सिंह, सास रेनू, ननद अंकिता संतुष्ट नहीं थे। वे दहेज में आठ लाख रुपये की मांग करते हुए विवाहिता ममता का उत्पीड़न कर रहे थे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। कई बार ममता द्वारा अपने मायके पक्ष के लोगों को उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी गई। आरोप है कि 8 सितंबर को ससुराल वालों ने ममता की गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां ससुराल में ममता मृत पलंग पर पड़ी हुई थी। कोतवाली देहात प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी अभी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।