फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

गहनों के लालच में भाई ने ही की थी बहन की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
गहनों के लालच में भाई ने ही की थी बहन की हत्या
विज्ञापन

नरौरा। ग्राम परिहावली में दो सप्ताह पूर्व आम के बाग में पेड़ पर लटके मिले महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। भाई ने ही जेवरात आदि हड़पने के लिए बहन की हत्या कर शव पेड़ पर फंदे से लटका दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम परिहावली में रक्षाबंधन पर मायके आई वीरवती देवी (19) का शव 25 अगस्त को परिहावली व बेलोन के बीच आम के बाग में फंदे पर लटका मिला था। मामले में मृतका के भाई ने पुरानी रंजिश के चलते ग्राम के ही दीपक, केदारी व पूनम पत्नी केदारी पर हत्या का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका वीरवती के भाई शिवकुमार बहन के चरित्र पर शक करता था। ससुराल से आने के दौरान वह काफी जेवरात पहन कर आई थी, जिन्हें हड़पने के लिए अपने भाई विजय के साथ मिलकर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव बाग में पेड़ से लटका दिया। आरोेपियों ने ग्राम के दीपक व केदारी से चल रही पुरानी रंजिश के कारण इन लोगों को फंसाने के लिए बहन की हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोपी की निशानदेही पर सोने की हसली, गले की चेन, चांदी के खदुआ, कमरबन्द, पाजेब आदि जेवरात भी बरामद किए है। एसओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी शिवकुमार को जेल भेज दिया गया है। विजय की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed