{"_id":"6138fba08ebc3ea75c653ff7","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd225546575","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में 90 हजार घरों में 262 लोग मिले वायरल के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में 90 हजार घरों में 262 लोग मिले वायरल के शिकार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार से घर-घर मरीज खोजो अभियान शुरू किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दो दिन में 90 हजार से अधिक घरों में दस्तक देकर वायरल पीड़ितों को चिन्हित किया गया। इस दौरान मंगलवार को 87 तो बुधवार को 175 लोग वायरल पीड़ित मिले, जिन्हें दवा वितरित की गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में वायरल का प्रकोप बढ़ने और घर-घर से मरीजों के सामने आने पर शासन के निर्देश पर 16 सितंबर तक पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर मरीज खोजो अभियान मंगलवार से जिलेभर में शुरू किया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम बुखार, खांसी-जुकाम, क्षय रोगी, चिकनगुनिया, मलेरिया और टाइफाइड समेत अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को चिन्हित कर रही है। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि 16 सितंबर तक चलने वाले अभियान के लिए जिले में करीब 1348 टीमें लगाई गई हैं। मंगलवार को 890 टीम ने 33 हजार से अधिक घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान 87 लोग वायरल बुखार से पीड़ित मिले। बुधवार को 1130 टीम ने 55,933 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 175 लोग बुखार से पीड़ित मिले। प्रत्येक टीम को प्रतिदिन 50 घरों का सर्वे करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह अभियान प्रत्येक ब्लॉक में चलाया जा रहा है।
वायरल बुखार के आंकड़े
दिन - घरों की जांच - मरीज मिले
07 सितंबर - 33000 - 87
08 सितंबर - 55933 - 175