फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

खाता गलत होने से 12 मेधावियों को नहीं मिली राशि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
खाता गलत होने से 12 मेधावियों को नहीं मिली राशि
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 60 फीसदी मेधावी छात्राओं को सम्मान की धनराशि अभी तक नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि इन छात्राओं द्वारा दी गई बैंक खाता संबंधी जानकारी गलत निकली, जबकि वित्त वर्ष समाप्त होने के कारण अभी तक दोबारा से धनराशि नहीं भेजी जा सकी है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास करने वाली 10-10 छात्राओं को सम्मानित किया जाना था। योजना के तहत प्रत्येक छात्रा को पांच-पांच हजार की धनराशि दी जानी थी। डीआईओएस द्वारा छात्राओं की सूची बनाकर प्रोबेशन अधिकारी को भेजी गई थी। मार्च माह के अंत तक छात्राओं के खाते में धनराशि ट्रांसफर की जानी थी। इसके बाद भी 60 फीसदी छात्राओं को योजना का लाभ नहीं मिल सका है। कुल 20 छात्राओं में से मात्र आठ छात्राओं के खाते में धनराशि पहुंची है। जबकि वित्त वर्ष समाप्त होने के बाद अभी तक योजना के लिए पात्र छात्राओं के खाते में धनराशि नहीं भेजी गई है। प्रोबेशन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छात्राओं द्वारा दी गई बैंक खाता संबंधी जानकारी गलत निकली है, जिसके चलते धनराशि खाते में ट्रांसफर करने के बाद वह वापस विभाग के खाते में आ गई है।
विज्ञापन

जानकारी अपडेट करने में हुई देरी
महिला कल्याण अधिकारी व वन स्टॉप सेंटर प्रभारी रुचिका ने बताया कि छात्राओं द्वारा दी गई जानकारी गलत निकलने पर जब वापस डीआईओएस से सही जानकारी और छात्राओं के फोन नंबर आदि मांगे गए पर समय से डाटा नहीं मिला। जिसके चलते वित्त वर्ष समाप्त हो गया और संबंधित धनराशि भी अगले वित्त वर्ष में समायोजित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट=
विभाग द्वारा जो सूची भेजी गई थी, उसमें से 12 छात्राओं के बैंक खाते की जानकारी गलत थी, जिसके चलते धनराशि वापस विभाग के खाते में आ गई है। जल्द से जल्द सभी छात्राओं की जानकारी अपडेट कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
- नागेंद्र पाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed