फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुलंदशहर में 30 नए बिजलीघर, निर्बाध मिलेगी आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बुलंदशहर में 30 नए बिजलीघर, निर्बाध मिलेगी आपूर्ति
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के तीन लाख उपभोक्ताओं को अब लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। ऊर्जा मंत्री के आदेश पर बिजली निगम के अधिकारियों ने जिले में नए उपकेंद्र बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे अधिक स्याना खंड में कुल आठ उपकेंद्र बनाने की योजना है।
गर्मी के मौसम में लोड बढ़ने के कारण फाल्ट होने और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अब नए उपकेंद्र बनाने पर मुहर लगाते हुए समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने खंड के अनुसार योजना तैयार करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। नए उपकेंद्र बनाए जाने के बाद लो वोल्टेज और बार-बार होने वाले फाल्ट की समस्या से निजात मिल सकेगी। बिजली निगम के चीफ इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर जिले में कुल 30 नए उपकेंद्र बनाने की योजना तैयार की जा रही है। सर्दियों के मौसम में कार्य शुरू कराते हुए पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे लोगों को फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

अनूपशहर, डिबाई विधायक ने की थी ऊर्जा मंत्री से शिकायत
अनूपशहर विधायक संजय शर्मा और डिबाई विधायक डॉ. अनीता लोधी राजपूत ने ऊर्जा मंत्री से वीडियो कांफ्रेंसिंग में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि बिजली निगम के अधिकारी जर्जर लाइनों में फाल्ट होने पर उन्हें बार-बार ठीक कर खानापूर्ति कर लेते हैं। जबकि नए उपकेंद्र बनाने और लाइनों को बदलने की आवश्यकता है। विधायकों की मांग पर ऊर्जामंत्री ने नए उपकेंद्र बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित अवधि तक हर हाल में दी जाए बिजली सप्लाई
अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने बिजली अधिकारियों पर आरोप लगाया था कि गांवों में निर्धारित समयावधि में बिजली सप्लाई नहीं दी जा रही है। फाल्ट और अघोषित कटौती के कारण बिजली किल्लत से लोगों को जूझना पड़ता है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से मांग की थी कि सप्लाई केलिए जो घंटे निर्धारित किए हैं, उतने घंटे हर हाल में गांवों को सप्लाई दी जाए।
खंड का नाम उपकेंद्रों की संख्या
स्याना 08
सिकंदराबाद 06
शिकारपुर 04
अनूपशहर 02
डिबाई 01
बुलंदशहर 03
खुर्जा 06
कुल 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed