फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

ससुराल में गए युवक को बाइक सवार ने रौंदा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
ससुराल में गए युवक को बाइक सवार ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

जहांगीराबाद। गांव नट का नगला (बझेड़ा) के पास बाइक सवार ने टहल रहे युवक गुड्डू को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जहांगीराबाद-दौलतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ अनूपशहर ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि गांव इकोना निवासी गुड्डू (30) किसी कार्यक्रम में शामिल होने कोतवाली क्षेत्र के गांव नट का नगला में अपनी ससुराल आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद गुड्डू ससुराल में ही रुक गया था। शनिवार देर शाम खाना खाने के बाद गुड्डू सड़क पर टहलने चला गया। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े। जब तक लोग पहुंचे गुड्डू की मौत हो चुकी थी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल बाइक सवार को अपनी कस्टडी में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। बात बढ़ने पर एसडीएम अनूपशहर पदम सिंह व सीओ अनूपशहर रमेशचंद त्रिपाठी आस पास के थानो की फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने मुआवजे व स्पीड ब्रेकर की मांग कर रहे ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर हेड कांस्टेबल की मौत
अहमदगढ़। डिबाई-शिकारपुर मार्ग पर स्थित थाना अहमदगढ के पास वाहन ने बाइक सवार हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अशोक कुमार (47) गांव सरकला थाना रजबपुर जनपद अमरोहा वर्तमान में गाजियाबाद के मुरादनगर थाने की रावली चौकी पर तैनात थे। बताया गया कि रविवार शाम करीब चार बजे वह बाइक से डिबाई की तरफ से बुलंदशहर की ओर जा रहे थे। थाने के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed