फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

महापंचायत में गए सैकड़ों किसान, गुलावठी में एक घंटे फ्री कराया टोल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बीबीनगर से किसानों की पंचायत में जाते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
महापंचायत में गए सैकड़ों किसान, गुलावठी में एक घंटे फ्री कराया टोल
विज्ञापन

बुलंदशहर/गुलावठी/बीबीनगर। जिला मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए जिले से भी बड़ी संख्या में किसान मुजफ्फरनगर रवाना हुए। सुबह के समय बड़ी संख्या में वाहनों पर सवार होकर किसान एनएच 334 होते हुए मुजफ्फरनगर गए। इस दौरान गुलावठी क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा को करीब एक घंटे के लिए किसानों ने फ्री करा दिया।
रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए जिले से सौ से अधिक किसान रवाना हुए। ग्राम देवली निवासी किसान नेता सोनू तेवतिया, संजीव कुमार देवली, पवन कुमार, खूमेश तेवतिया, इंद्र तेवतिया, बिजेंद्र सिंह, भूरा, संजीव कुमार सहित अनेक किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए गए। वहीं, स्याना और बीबी नगर क्षेत्र से दो बसो में भरकर किसान नेता भाकियू के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में महापंचायत में शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने कहा कि जिले के सभी किसान महापंचायत को समर्थन कर रहे हैं। किसान नेता सोनू तेवतिया ने बताया कि वह सुबह ही अपने वाहन से रवाना हो गए। कुराना टोल प्लाजा एवं हापुड़ बाईपास पर पुलिस ने उनसे जानकारी ली तथा जानकारी लेने के बाद उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन

महापंचायत में किसानों की भीड़ से डरी सरकार
भाकियू के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि जिले से एक हजार से अधिक किसानों ने महापंचायत में हिस्सा लिया। इससे केंद्र व प्रदेश की सरकार डर गई है। आने वाले चुनावों में प्रदेश का किसान सरकार को उखाड़कर फेंकने के लिए तैयार है। मौके पर किसानों की एकजुटता के चलते साफ दिख रहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश में सौ सीटों का आंकड़ा पार नहीं करेगी। जो भी सरकार किसानों के विरोध में रहेगी, उसे देश का किसान बिल्कुल भी टिकने नहीं देगा। इस मौके पर रघुनाथ वैद्यजी, आजाद सिंह सिरोही, ललित शर्मा, हरेंद्र सिंह व जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबावता के पदाधिकारियों ने दर्ज कराई उपस्थिति
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मुजफ्फरनगर में रविवार को हुई महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के नेतृत्व में किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भाकियू अंबावता के किसान मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया ने बताया कि तीनों कानून को वापस लेने की मांग को लेकर पिछले नौ माह से आंदोलन चल रहा है। लेकिन सरकार अपनी बात पर अड़ी हुई है। इसके विरोध में मुजफ्फरनगर में आयोजित हुई महापंचायत में पदाधिकारियों संग शामिल हुए। महापंचायत को सफल बताते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसानों ने पहुंचकर दिखा दिया कि अब सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

गुलावठी टोल प्लाजा पर मुस्तैद रही पुलिस
मुजफ्फरनगर महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों में खासा उत्साह दिखाई दिया। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर गुलावठी टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। इसके अलावा हाइवे पर भी जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed