फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुखार के साथ डेंगू, मलेरिया की जांच के लिए घर-घर जाएंगी टीम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बुखार के साथ डेंगू, मलेरिया की जांच के लिए घर-घर जाएगी टीम
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में बुखार के मरीजों की घर-घर जांच के लिए अब टीम का गठन किया गया है। नोडल अधिकारी व आवास आयुक्त अजय चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

जिले के नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को आदेश दिए कि बारिश में फैलने वाली बीमारी, डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रभावी रूप से प्रबंध किए जाएं। सीएमओ ने बताया कि डेंगू को रोकने के लिए टास्क फोर्स का गठन करते हुए प्रशिक्षण दिया गया है। टीम को ब्लॉकवार, ग्राम पंचायतवार भी प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था की जा रही है। निर्देशित किया गया कि यदि कोई डेंगू मरीज पाया जाता है तो तत्काल रिस्पांस टीम मरीज के घर पहुंचकर उपचार की व्यवस्था करे। डीएम ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां व कीटनाशक उपलब्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में 618 और शहरी क्षेत्र में कुल 336 टीम बनाकर घर-घर जांच का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा डेंगू की जांच के लिए 3500 एनएस 1 किट और मलेरिया की जांच के लिए 19 हजार किट उपलब्ध है। सभी स्कूलों के आसपास सफाई, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग शत प्रतिशत कराई जाए। बैठक में नोडल अधिकारी ने शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से समीक्षा की। कहा कि जिन विभागों को बजट से संबंधित कोई समस्या आ रही है तो संबंधित विभाग द्वारा शासन से बजट उपलब्ध कराने के संबंध में पत्र प्रेषित किया जाए। बैठक में सीडीओ अभिषेक पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा. प्रशांत भारती, डीएफओ, सीएमओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed