फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

स्वावलंबन योजना के अंतर्गत जिले में खुलेंगे 16 एग्री जंक्शन केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
हर ब्लॉक में एग्री जंक्शन केंद्र... आत्मनिर्भर बनेंगे कृषि स्नातक
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कृषि स्नातक युवाओं को गांव में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की स्वावलंबन योजना के तहत 16 एग्री जंक्शन केंद्र खोले जाएंगे। इसमें स्नातकों को उद्यम स्थापित करने के लिए सरकार मदद देगी। उप कृषि निदेशक के अनुसार जिले के सभी 16 ब्लॉकों में केंद्र खुलेगा।
बैंक से मिलेगा तीन लाख का कर्ज
उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी ने बताया कि शासन से जिले में 16 एग्री जंक्शन केंद्र खोले जाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए अब अभ्यर्थियों का चयन होगा और उसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में बताया जाएगा कि किस फसल में कितना फर्टिलाइजर, दवा और बीज पड़ेगा। योजना युवाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने वाली है। बैंक से तीन लाख रुपये ऋण की भी सुविधा मिलेगी। चार से छह प्रतिशत पर ऋण मिलेगा। लाइसेंस की कोई फीस नहीं होगी। अगर अभ्यर्थी अपने स्तर पर खाद का लाइसेेंस लेना चाहता है तो उसे 1250 रुपये फीस देनी होगी। यह पांच साल के लिए मान्य होता है।
विज्ञापन

बीज के लिए एक हजार रुपये फीस लगती है। जो चार साल के लिए मान्य होता है। कीटनाशक बिक्री के लिए 1500 रुपये लाइसेंस फीस लगती है। जबकि यह लाइसेंस हमेशा के लिए मान्य होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा और उसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। प्रदेश सरकार की प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना का उद्देश्य किसानों को फसल उत्पादों के लिए कृषि केंद्र यानी एग्री जंक्शन के बैनर तले समस्त सुविधाएं वन स्टाप शॉप के माध्यम से उपलब्ध कराने का है। इससे किसानों को न सिर्फ कृषि संबंधी जरूरतों के लिए केवल एक ही स्थान पर जाना पड़ेगा, बल्कि बेरोजगार कृषि स्नातकों को भी रोजगार का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed