{"_id":"611d5ce48ebc3e7a0d5b752b","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd224345379","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे बाल बंदी ने संप्रेक्षण गृह पहुंचकर किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे बाल बंदी ने संप्रेक्षण गृह पहुंचकर किया सरेंडर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह से फरार चौथे बाल बंदी ने भी सरेंडर कर दिया है। अब तक फरार हुए पांच बाल बंदियों में से चार मिल चुके हैं। जबकि पांचवें बाल बंदी की तलाश की जा रही है।
सोमवार तड़के पांच बाल बंदी पुलिस के डिब्बे में रखी चाबी से चैनल का गेट खोलकर फरार हो गए थे। फरार बाल बंदियों में से दो का छतारी, एक का शिकारपुर, एक का पहासू और एक का बाबूगढ़ क्षेत्र की पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में चालान किया गया था।
मंगलवार दोपहर पुलिस टीम द्वारा फरार एक बाल बंदी को डिबाई और दूसरे बाल बंदी को पहासू क्षेत्र से बरामद कर लिया था। तीसरे बाल बंदी ने मंगलवार शाम को संप्रेक्षण गृह पहुंचकर सरेंडर कर दिया। बुधवार दोपहर को छतारी क्षेत्र के चौथे बाल बंदी ने भी संप्रेक्षण गृह पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
----
डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
बुधवार दोपहर को डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने जिला राजकीय राजकीय संप्रेक्षण गृह पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा संप्रेक्षण गृह में मौजूद बाल बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान बाल बंदियों द्वारा कुछ अव्यस्थाओं की जानकारी दी गई, जिस पर डीएम द्वारा संबंधित अधिकारियों को सुधार के लिए निर्देशित किया गया।