फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

25 हजार का इनामी गोकश जावेद पुलिस की गोली से हुआ घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : BULANDSHAHR
मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी गोकश गिरफ्तार
विज्ञापन

स्याना। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी गोतस्कर जावेेद उर्फ जाविद को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसमें वह घायल हो गया। बुधवार को उपचार के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात स्याना कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बुगरासी रोड नहर लोहा पुल के निकट कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया और वहीं गिर गया, जिसे बाद में घेराबंदी कर पकड़ लिया। बदमाश की शिनाख्त जावेद उर्फ जाविद निवासी गांव चिड़ावक थाना गुलावठी के रूप में हुई। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलाह भी बरामद किया है, जबकि आरोपी का एक साथी मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन

कई थानों में दर्ज हैं 30 से अधिक मामले
एसएसपी ने बताया कि आरोपी पर गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर के विभिन्न थानों में गोकशी, हत्या, लूट, चोरी आदि के 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के साथी की भी शिनाख्त कर जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में की गई कांबिंग
पकड़े गए आरोपी जाविद के मौके से भागे साथी की तलाश में स्याना पुलिस ने देर रात जंगल में काफी देर तक कांबिंग की। लेकिन, उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। इसके अलावा आस पास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना देकर गश्त कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed