{"_id":"6117f3098ebc3ee52e6c8c8e","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2241516138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान के दौरान डूबे तीन बच्चे, एक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान के दौरान डूबे तीन बच्चे, एक की तलाश जारी
विज्ञापन
गंगा स्नान के दौरान बहा बालक
अनूपशहर। थाना क्षेत्र के गांव सिरौरा खादर में गंगा स्नान के दौरान शनिवार सुबह दो बच्चियां व एक बालक पानी के बहाव में गया। हालांकि गोताखोरों ने दोनों बच्चियों को बचा लिया, लेकिन बालक का पता नहीं चल सका है।
थाना क्षेत्र के गांव सिरौरा निवासी रेखा (11) पुत्री विजयपाल, पूजा (12) पुत्री किट्टू और यश (11) पुत्र नरेश गंगा स्नान के लिए गए थे। स्नान के दौरान तीनों डूबने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने गंगा में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने रेखा व पूजा को बचा लिया, लेकिन यश पानी के तेज बहाव में बह गया। प्रधान पति अख्तर ने हादसे की जानकारी पुलिस व प्रशासन को दी है। यश की तलाशने के लिए पीएसी की फ्लड प्लाटून के जवानों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।