{"_id":"6117f3088ebc3ee04058584c","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2241514198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुसा, अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुसा, अधेड़ की मौत
विज्ञापन
बालू से लदा ट्रक मकान में घुसा, दुकानदार की मौत
अहमदगढ़। गांव खुदादिया में शुक्रवार देर रात बालू से लदा ट्रक परचून के खोखे को तोड़ते हुए मकान में घुसकर पलट गया। हादसे में मकान के मालिक रोहताश और वहां बंधी एक भैंस की मौत हो गई।
रोहताश (50) पुत्र दयाराम मकान के सामने ही एक खोखे में परचून का सामान बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार देर रात वह खोखे के पास ही एक पेड़ के नीचे भैंस बांधकर सो रहा था। देर रात करीब दो बजे डिबाई से बुलंदशहर की तरफ जा रहा बालू से लदा एक ट्रक खोखे को तोड़ते हुए मकान में जा घुसा और पलट गया। हादसे में रोहतास व भैंस की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर दिल्ली-बदायूं हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को हटवा कर यातायात सुचारु कराया।