{"_id":"611418a78ebc3ef41c0db059","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd22397186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी में नौकरी लगवाने के नाम पर 3.20 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी में नौकरी लगवाने के नाम पर 3.20 लाख हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी में नौकरी लगवाने के नाम पर 3.20 लाख हड़पे
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर एक गिरोह ने धमैड़ा अड्डा स्थित नई बस्ती के एक युवक को अपना शिकार बनाया। युवक को सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उसे सऊदी भेजा, लेकिन टूरिस्ट वीजा पर, वहां पहुंचने के बाद उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने लौटने के बाद अब एसएसपी से आप बीती बताई। एसएसपी ने सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
नगर क्षेत्र के धमैड़ा अड्डा की नई बस्ती निवासी बबलू पुत्र बाबू ने बताया कि नंवबर 2020 में नगर के तीन लोगों ने उसे सऊदी भेजने की एवज में 3.20 लाख रुपये लिए। तीन माह बाद इन्होंने उसे सऊदी भेज दिया। जहां उसे पता चला कि उसका वीजा नौकरी के लिए नहीं बल्कि टूरिस्ट का है, स्थानीय सरकार ने एक माह में वापस लौटने के निर्देश दिए। जेब में पैसे न होने और रोजगार न होने के चलते एक माह तक बबलू सऊदी में रहा। वहां रह रहे भारतीयों ने उसकी मदद की और चंदा एकत्र कर उसके टिकट का इंतजाम किया। नगर लौटकर युवक ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे। आरोप है कि आरोपियों ने दोबारा पैसे वापस मांगने पर हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से बताया कि पत्नी के आभूषण और अपनी ई-रिक्शा बेचकर उसने आरोपियों को पैसे दिए थे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पैसे वापस दिलाने की मांग की है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने जांच सीओ सिटी संग्राम सिंह को सौंप दी है।