फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दहेज लेने वाले की डिग्री हो रद्द...विश्वविद्यालयों में दिलाएं शपथ : आरिफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बुगरासी में चेतन कौशिक के आवास पर दहेज से परेशान पीड़िता न्याय की गुहार लगाती हुई - फोटो : BULANDSHAHR
दहेज लेने वाले की डिग्री हो रद्द...विश्वविद्यालयों में दिलाएं शपथ : आरिफ
विज्ञापन

बुगरासी। दहेज न लें और न लेने दें.. इसकी शुरूआत विश्वविद्यालयों में छात्रों को शपथ दिलाकर करनी चाहिए। जिससे भविष्य में वह दहेज के खिलाफ खड़ें होें। यदि शपथ के बाद वह दहेज लेते हैं तो उनकी डिग्री को निरस्त कर दिया जाए। यह बातें शनिवार को दो दिवसीय निजी दौरे पर पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहीं।
दहेज पीड़िता की समस्या सुन भावुक हुए राज्यपाल
परेशान एक दहेज पीड़िता ने राज्यपाल आरिफ के समक्ष अपनी समस्या रखी और न्याय के लिए प्रार्थना पत्र दिया तो वह भावुक हो उठे। कहा कि दहेज आज बड़ी समस्या है। इसके लिए सभी यूनिवर्सिटी को पहल करनी चाहिए। लिखित में दहेज न लेने के लिए हर विद्यार्थी से प्रत्येक यूनिवर्सिटी एक शपथ पत्र ले। शपथ पत्र पर विद्यार्थी दहेज न लेने की शपथ ले। इसके बाद विद्यार्थी को डिग्री दी जाए। कहा कि पढे़-लिखे युवा के लिए उसकी शिक्षा और डिग्री सबसे बड़ा आधार होती है। इससे युवाओं में दहेज न लेने के लिए स्वत: प्रोत्साहन बढ़ेगा। राज्यपाल अपने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होते हैं। हालांकि, अभी केरल में भी दहेज न लेने के लिए शपथ पत्र देने का नियम शुरू नहीं किया गया है, उन्होंने कहा कि यदि केरल में इसकी पहल की जाती है तो इससे समाज में बढ़ती दहेज की समस्या तो खत्म होगी ही, साथ ही आए दिन दहेज के लिए महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों से भी मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चेन न टूटना बन रहा केरल में समस्या का कारण
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि केरल में बढ़ते कोरोना का कारण चेन का नहीं टूटना है। छह सौ किलोमीटर लंबा शहर होने के साथ राज्य भी है जिसकी चेन ब्रेक नहीं होती। उन्होंने प्राकृतिक धरोहर को बढ़ावा देते हुए कहा कि आयुर्वेदिक में सामने आया है कि तुलसी व मैथी के गमले यदि घर में कमरे में लगाए जाते हैं तो इससे मच्छर नहीं आते हैं। जाइका नामक वायरस जो मच्छर से पनपता है उसे तुलसी व मैथी के पौथे से भगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का दर्द देख छलकीं राज्यपाल की आंखें
गांव बरवाला निवासी एवं वर्तमान में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को क्षेत्र में पुराने परिचितों से मुलाकात की। कस्बे में शनिवार को तकरीबन दर्जन भर लोगों के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। दो परिवार में हुई अपूर्णीय क्षति को लेकर परिवारीजनों को भी धैर्य बंधाया।
बुगरासी में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सर्वप्रथम चेतन कौशिक के आवास पर पहुंचे। यहां वह चेतन के स्वर्गीय पिता कांति प्रसाद शर्मा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद क्षेत्र निवासी शानू खान के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने बीते दिनों शानू खान के छोटे भाई सलमान खान की सड़क हादसे में मौत होने पर सांत्वना दी। आरिफ मोहम्मद खान ने सलमान खान के पांच वर्षीय बेटे मूसा को गले लगातार धैर्य बंधाया। इस दौरान कस्बा निवासी एक पीड़िता ने अपने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घर से निकाले का आरोप लगा उन्हें एक प्रार्थना पत्र दिया।

स्याना में राज्यपाल ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नगर के मोहल्ला चौधरियान में पूर्व पालिका चेयरमैन बदरूल इस्लाम के भाई एवं बिस्मिल्लाह बेगम लियाकत हुसैन एजूकेशन सोसाइटी के संस्थापक जिया उल इस्लाम की आकस्मिक मृत्यु पर उनके भाई बदरूल इस्लाम, राफे उल इस्लाम, अब्दुल्ला खां, एहते श्याम खां समेत उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed