{"_id":"61059dd68ebc3e66ff24dba3","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2233029153","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिल-लोकेश हत्याकांड: रिक्शा लूट के इरादे से की गई थीं हत्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिल-लोकेश हत्याकांड: रिक्शा लूट के इरादे से की गई थीं हत्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिक्शा लूट के इरादे से की गई थीं हत्याएं
गुलावठी/बुलंदशहर। पुलिस ने ई रिक्शा लूटकर चालकों की हत्या करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर गुलावठी में लोकेश और देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई साहिल की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक गुलावठी में छपरावत रेलवे स्टेशन के पास हाईवे किनारे मिले युवक लोकेश मारपीट के दौरान जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई थी। वहीं बदमाशों ने सितंबर 2020 में देहात कोतवाली क्षेत्र में साहिल की हत्या कर उसका भी ई-रिक्शा लूटने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 25 जुलाई को गुलावठी के गांव छपरावत स्थित रेलवे स्टेशन के पास हाईवे किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था। उसकी शिनाख्त लोकेश (30) पुत्र सुंदर सिंह निवासी मोहल्ला नई बस्ती थाना गुलावठी के रूप में हुई थी। वह ई-रिक्शा चलाकर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने मामले तहरीर के आधार पर आरोपी इदरीश मेवाती पुत्र कमल खां, सगीर उर्फ सलीका पुत्र इदरीश निवासीगण गांव मुकेरा थाना सलेमपुर व नईमुद्दीन पुत्र यासीन मेवाती निवासी गांव भगरा थाना गुलावठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं, शुक्रवार देर रात थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि हत्या के तीनों आरोपी सिकंदराबाद रोड की ओर से आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से मृतक का ई-रिक्शा, दो तमंचे, एक बाइक, व दो बैट्री बरामद की हैं।
शराब पिलाकर वारदात को दिया था अंजाम
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 25 जुलाई गुलावठी शहीद स्मारक के पास से लोकेश को 100 रुपये में किराये पर ई-रिक्शा छपरावत जाने के लिए तय किया था। लेकिन, रास्ते में आरोपियों ने लोकेश को शराब पिलाई और खुद भी शराब पी। साथ ही बताया कि जब उन्होंने लोकेश की ई-रिक्शा छीनी तो हाथापाई के दौरान वह जमीन पर गिर गया और उसका सिर वहां एक ईंट से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी ई-रिक्शा लूट कर भाग निकले थे।
विज्ञापन
साहिल की भी की थी हत्या
पूछताछ के दौरान सामने आया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के 40 फुटा रोड आंनद विहार निवासी साहिल पुत्र छोटे सिंह भी ई-रिक्शा चलाता था। गत पांच सिंतबर 2020 उक्त आरोपियों ने ही साहिल का रिक्शा किराए पर लिया था। जिसे लूटने के बाद आरोपियों ने साहिल की हत्या कर शव को देहात कोतवाली क्षेत्र में सुतारी रजवाहे की पटरी के निकट फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।