फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

मकान का लेंटर गिरा, युवक और छह बच्चे दबे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
मकान का लेंटर गिरा, युवक और छह बच्चे दबे
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर में मकान निर्माण के दौरान दीवार तोड़ने के दौरान लिंटर भरभराकर गिर गया। वहां मौजूद छह बच्चे और एक युवक मलबे में दब गया। आननफानन लोगों ने बच्चों और युवक को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां से सभी को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
काली नदी रोड पर स्थित मोहल्ला किदवई नगर में टिल्लू के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। शनिवार रात मकान की दीवार हटाने के दौरान अचानक लेंटर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। मकान में ही टिल्लू के दो पुत्रों तिलक और जितेन्द्र के बच्चे खेल रहे थे। लेंटर गिरने से लकी (13) पुत्र तिलक, प्रिंस (11) पुत्र जितेन्द्र, दीपिका (9) पुत्री जितेन्द्र, जीविका (7) पुत्री जितेन्द, परी (5) पुत्री जितेन्द्र और अमर (36) चाचा पुत्र टिल्लू दब गए। बच्चों के दबने से लोगों में हड़कंप मच गया और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को लेंटर के मलबे से बाहर निकाला। परिजन घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना मिलने पर तहसीलदार सदर भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों से वार्ता कर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि किदवई नगर में मकान की दीवार की मरम्मत करने के दौरान लेंटर गिर गया, जिसमें बच्चे दब गए थे। उपचार के लिए सभी को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed