{"_id":"60f31dac8ebc3e73587ccdf0","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd222448693","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्लॉट बुक होने के बाद ही लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्लॉट बुक होने के बाद ही लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब स्लॉट बुक होने के बाद ही लगेगी वैक्सीन
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण के दौरान अब वैक्सीन की पहली डोज स्लॉट बुक होने के बाद ही लग सकेगी। शासन द्वारा वैक्सीन की कमी के चलते यह निर्णय लिया गया है, हालांकि दूसरी डोज लगवाने वालों के ऑन स्पॉट पंजीकरण हो सकेंगे।
एक जुलाई से चलने वाला टीकाकरण का महाअभियान वैक्सीन की कमी के चलते फ्लाप साबित हो चुका है। विभागीय अफसरों द्वारा समय-समय पर टीकाकरण के महाअभियान को लेकर योजना बनाई लेकिन एक-दो दिन स्थिति ठीक होने के बाद वैक्सीन की कमी आड़े आती गई। वैक्सीन की कमी को देख अब शासन ने वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर पहली डोज लगवाने वालों को टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने से पहले स्लॉट बुक करना अनिवार्य कर दिया है, जिससे केंद्र पर बिना स्लॉट बुक वालों को बैरंग न लौटना पड़े। वहीं, दूसरी डोज लगवाने के लिए लोगों को ऑन स्पॉट पंजीकरण की राहत दी गई है। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि शासन के जो भी निर्देश होंगे उनका पालन करवाया जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर से पूर्व अधिकांश लोगों को टीका लगवाने की योजना बनाई जाएगी। इसके लिए शासन से वैक्सीन की पर्याप्त खेप मांगी जाएगी।