फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

गंगा पार संभल क्षेत्र में मैजिक सड़क किनारे खड़े कैंटर में टकराई, 20 घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
संभल में मैजिक सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराई, 20 यात्री घायल
विज्ञापन

बुलंदशहर। मूर्ति का विसर्जन कर लौट रहे अहमदगढ़ के गांव दौंका निवासी ग्रामीणों की मैजिक सड़क किनारे एक कैंटर से संभल में टकरा गई। हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बुलंदशहर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जिला अस्पताल में 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, 10 लोगों का अभी उपचार चल रहा है।
ग्रामीणों ने शुक्रवार को सबसे पहले पुरानी मूर्ति का अनूपशहर में गंगा स्नान कर विसर्जन करने का कार्यक्रम बनाया। इसके बाद उन्होंने संभल क्षेत्र स्थित हरिहर बाबा के आश्रम का कार्यक्रम तय किया था। कार्यक्रम के चलते शुक्रवार सुबह करीब 20-22 ग्रामीण गांव से टाटा मैजिक में सवार होकर अनूपशहर पहुंचे। जहां गंगा स्नान के बाद मूर्ति विसर्जन किया। इसके बाद ग्रामीण हरिहर बाबा के दर्शन के लिए संभल क्षेत्र स्थित उनके आश्रम पहुंचे। बताया गया कि वहां से लौटते वक्त गंगा पुल से पहले ही टाटा मैजिक सड़क किनारे खड़े एक कैंटर में जा घुसी। हादसे में मैजिक सवार सभी लोग घायल हो गए। संभल पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीधा बुलंदशहर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां, प्राथमिक उपचार के बाद 10 घायलों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

------
घायलों के नाम
ज्योति पत्नी कालू राम, गायत्री पत्नी देवदत्त निवासीगण गांव टक्कर की नगलिया अहमदगढ़, जॉनी पुत्र सत्यवीर, हेमलता पत्नी पंकज निवासीगण गांव रुकनपुर थाना अहमदगढ़, दीपक पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव क्वार्सी थाना अहमदगढ़, विमलेश, सुनीता, मुन्नी देवी, दीपा और रज्जो निवासीगण गांव दौंका थाना अहमदगढ़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूपशहर थाना पुलिस मामले की जानकारी होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed