{"_id":"60f1d7518ebc3e00a206bcf7","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd222393523","type":"story","status":"publish","title_hn":"लर्निंग लाइसेंस के लिए एक माह की वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लर्निंग लाइसेंस के लिए एक माह की वेटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लर्निंग लाइसेंस के लिए एक माह की वेटिंग
बुलंदशहर। ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। पूर्व में दो माह तक जहां कोरोना के चलते लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पर रोक लग गई, वहीं 21 जून से प्रक्रिया शुरू होने के बाद आवेदकों को टेस्ट के लिए एक माह तक का और इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि जिले में प्रतिदिन लर्निंग के 200 स्लॉट निर्धारित हैं।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने के बाद जिले में 22 अप्रैल से संभागीय परिवहन कार्यालय में सभी कार्य पर रोक लगा दी गई। इसके बाद आवेदकों को इंतजार करना पड़ा। वहीं, लर्निंग के साथ स्थायी, रिन्यूवल समेत लाइसेंस के अन्य कार्यों के लिए लंबी वेटिंग होती चली गई। इसके बाद 30 जून तक जिन आवेदकों को टेस्ट या अन्य प्रक्रिया के लिए स्लॉट दिए गए वो रद कर दिए गए। अब इन सभी आवेदकों को पुन: स्लॉट बुक करने के लिए 21 जून से प्रक्रिया शुरू कर दी गई, तो बड़ी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं। इस वजह से वेटिंग लगातार बढ़ती जा रही है। एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि प्रतिदिन लर्निंग के लिए 200 स्लॉट निर्धारित है। दो माह कार्यालय बंद रहने के कारण आवेदन अधिक हो रहे हैं। हालांकि पोर्टल पर एक माह के सभी स्लॉट बुक हो गए हैं और प्रतिदिन 200 के सापेक्ष 180/190 लोग टेस्ट देने के लिए आ रहे हैं।