{"_id":"60f088a08ebc3e4c1d13fa2b","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2223348158","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 बीघा से अधिक भूमि कब्जा मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 बीघा से अधिक भूमि कब्जा मुक्त कराई
विज्ञापन
80 बीघा से अधिक भूमि को कराया कब्जा मुक्त
अहमदगढ़। गांव डोमला हसनगढ़ में बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अफसरों और पुलिस की मौजूदगी में 80 बीघा से अधिक भूमि को कब्जा मुक्त करवा लिया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार शिकारपुर हीरा लाल सैनी की मौजूदगी में हुई।
तहसीलदार हीरा लाल सैनी ने बताया कि गांव डोमला हसनगढ़ में कुछ लोगाें ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा था। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस के साथ भूमि को कब्जा मुक्त करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। उन्होंने बताया कि कार्रवाई करते हुए गांव में जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से तालाब, श्मशान घाट और कब्रिस्तान आदि की भूमि पर किए गए कब्जे को कब्जामुक्त करवा लिया गया है। इस दौरान लेखपाल रफीक अहमद, नरेंद्र सिंह, नीरज कुमार भी मौजूद रहे।