{"_id":"60e0aabb8ebc3ebf4b42f8e6","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd221608913","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के साथ 70 लाख की धोखाधड़ी, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के साथ 70 लाख की धोखाधड़ी, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
यार्ड बनवाने के नाम पर भाजपा नेता के साथ 70 लाख की धोखाधड़ी
गुलावठी। मोहल्ला रामनगर निवासी भाजपा पिछड़ा वर्ग के महामंत्री शैलेश तेवतिया के साथ महिला समेत दो लोगों ने एक कंपनी का यार्ड बनवाने के नाम पर करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाजपा नेता नेता शैलेश तेवतिया ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि करीब आठ माह पूर्व नगर निवासी महिला निधि अपने भाई के साथ उसके घर पर आई। साथ ही आरोपियों ने उसे एक नामी कंपनी का यार्ड दिलाने की बात कही। उसने कुछ लोगों से फोन पर बातें भी कराई। इस दौरान उन्होंने उससे करीब नौ लाख रुपये ले लिए। यार्ड के लिए उसने किराये पर भूमि ली। करीब 25 लाख रुपये खर्च हुए। यार्ड का भूमि पूजन गत सात फरवरी को कराया गया तथा कुछ अधिकारी भी भूमि पूजन में आए। महिला ने अधिकारियों को 15 लाख रुपये दिलाए। उसने महिला से गाड़ियों को यार्ड में आने को कहा तो वह कोई न कोई बहाना बना देती। इस बीच महिला ने उसके पुत्र की एक कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये नकद भी ले लिए। फर्जी नियुक्ति पत्र भी उसके पुत्र को दे दिया गया। शैलेश तेवतिया के अनुसार अब उसे पता चला कि महिला द्वारा भूमि पूजन में बुलाए गए अधिकारी फर्जी थे। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों को तैयार करीब 70 लाख रुपये की ठगी कर ली है। मामले में अब एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।