फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

विधायक बोले- गेहूं खरीद केंद्र पर 20 दिन खड़े रहते हैं किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
विधायक बोले- गेहूं खरीद केंद्र पर 20 दिन खड़े रहते हैं किसान
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी ने गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए डीएम को चिट्ठी लिख गंभीर सवाल उठाए हैं। विधायक ने कहा कि खरीद केंद्रों पर किसानों 15-20 दिन तक खड़े रहते हैं तब तौल होती है। जिले में भी भारी मात्रा में किसानों का गेंहू बचा है इसलिए गेहूं खरीद की समयावधि बढ़ाई जानी चाहिए।

शनिवार को खुद डीएम ने छतारी, पहासू समेत अन्य केंद्रों का किया था निरीक्षण कर केंद्र प्रभारी व सहायक के खिलाफ एफआईआर कराई थी। इसी बीच स्याना विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी ने शनिवार को डीएम को एक चिट़्ठी लिखकर गेहूं खरीद व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न लगा दिया। बाद में बदल गए विधायक के सुर ऱ् देवेंद्र सिंह लोधी नाम से बनी एक फेसबुक आईडी पर डीएम को किसानों के लिए लिखा गया पत्र साझा किया गया। करीब 24 घंटे बाद ही रविवार को विधायक देवेन्द्र लोधी ने डीएम को एक और चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी में विधायक ने जिलाधकारी बुलंदशहर को संबोधित करते हुए लिखा कि, आपको अवगत कराना है कि 12 जून को पत्र संख्या ख-6-नं.679097 लिखा था जिसका संज्ञान लेते हुए खंडन किया जाता है।
विज्ञापन

भाकियू भानू ने किया प्रदर्शन का एलान
स्याना। गेहूं खरीद के मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन भानू की मंडल अध्यक्ष नरेशवती शर्मा ने कहा कि सोमवार को स्याना प्रदर्शन का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed