फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

औरंगाबाद में खुला एक और कोविड एल-2 अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
औरंगाबाद में खुला एक और कोविड एल-2 अस्पताल
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए जिले में कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। बुधवार को औरंगाबाद स्थित मदर टेरेसा अस्पताल को भी कोविड अस्पताल बना दिया गया। मदर टेरेसा अस्पताल में 150 बेड की व्यवस्था की गई है। अब कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए जनपद में दो एल -1 स्तर और 10 एल-2 स्तर के अस्पताल हो गए हैं।
जनपद में एक सप्ताह से प्रतिदिन औसतन 100 से अधिक संक्रमित सामने आ रहे हैं। कुल मरीजों की संख्या अब भी दो हजार के करीब होने से स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अब जनपद में 12 कोविड अस्पताल हैं। इन सभी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व आईसीयू बेड की सुविधा मिलेगी। दानपुर सीएचसी अधीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि औरंगाबाद स्थित मदर टेरेसा अस्पताल में 150 बेड की व्यवस्था की गई है। इसमें 132 बेड पर ऑक्सीजन, 32 बेड आईसीयू और तीन वेंटिलेटर बेड की व्यवस्था की गई है। बुधवार को अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि औरंगाबाद स्थित मदर टेरेसा हॉस्पिटल को कोविड अस्पताल बनाया गया है। संबंधित क्षेत्र के लोग मदर टेरेसा अस्पताल में उपचार करवा सकेंगे।
विज्ञापन

अब यह मिलेगी सुविधा
जनपद में एल-1 सुविधा में जिला कारागार और 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय डिबाई है। जबकि, एल-2 सुविधा के लिए जटिया चिकित्सालय खुर्जा, वीआईआईटी सरकारी, नवीन हॉस्पिटल सिकंदराबाद, लक्ष्मी हॉस्पिटल बुलंदशहर, राना हॉस्पिटल बुलंदशहर, कैलाश हॉस्पिटल खुर्जा, जेपी चिट्टा हॉस्पिटल, विजयश्री स्याना, यशराज हॉस्पिटल सिकंदराबाद और मदर टेरेसा हॉस्पिटल औरंगाबाद शामिल हैं। इन सभी में 1378 बेड की व्यवस्था है। इनमें 645 पर ऑक्सीजन 194 पर आईसीयू और 66 वेंटिलेटर की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed