फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

जिला पंचायत सदस्य के लिए 495 नामांकन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बुलंदशहर ब्लॉक में पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान प्रत्याशी की जांच करता कर्मचारी। - फोटो : BULANDSHAHR
जिला पंचायत सदस्य के लिए 495 नामांकन
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन के पहले दिन जिला पंचायत के 52 वार्ड के लिए 495 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कलक्ट्रेट सभागार में हुए नामांकन में सबसे कम वार्ड छह पर तीन और सबसे अधिक वार्ड 43 पर 24 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। वहीं दूसरी ओर ब्लाकों पर प्रधान समेत अन्य पदों के लिए 14177 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। रविवार को नामांकन का अंतिम दिन है।

जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड 40 से 52 पर 160, वार्ड 27 से 39 पर 124, वार्ड 1 से 13 पर 110 और वार्ड 14 से 26 पर 101 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। वहीं, जनपद के 15 ब्लॉक पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किए गए। सिकंदराबाद में नवीन फल एवं सब्जी मंडी में नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। शनिवार शाम पांच बजे के बाद भी कई ब्लॉक पर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। इसके साथ ही जिले में 946 ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1325 और ग्राम पंचायत सदस्य के 12147 वार्ड पर नामांकन होना है।
विज्ञापन

जिले में पहले दिन नामांकन का हाल
ब्लॉक ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत ग्राम पंचायत
बुलंदशहर 447 394 355
सिकंदराबाद 550 524 320
खुर्जा 533 397 298
स्याना 192 126 55
गुलावठी 197 132 173
शिकारपुर 339 236 189
डिबाई 505 394 242
अनूपशहर 439 207 286
दानपुर 296 259 192
अगौता 272 237 80
बीबीनगर 164 147 73
पहासू 466 217 361
अरनिया 375 163 268
जहांगीराबाद 710 347 625
ऊंचागांव 343 317 133
लखावटी 299 235 68
कुल 6127 4323 3718
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed