फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

नामांकन में नियमों की उड़ी धज्जियां, मास्क न उचित दूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
bulandshahr news - फोटो : BULANDSHAHR
नामांकन में नियमों की उड़ी धज्जियां, मास्क न उचित दूरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन के पहले दिन कोरोना महामारी के नियम तार-तार नजर आए। अधिकारियों ने सुबह के वक्त तो सख्ती दिखाई, लेकिन जैसे-जैसे प्रत्याशियों की भीड़ बढ़ी, वैसे-वैसे सोशल डिस्टेंसिंग के नियम टूटते गए। कई जगहों पर लोगों ने मास्क भी नहीं लगाए थे।
कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को जिला पंचायत के 52 वार्ड पर सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन किए गए। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से चार स्थानों पर नामांकन के लिए व्यवस्था की गई। चारों स्थानों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई ताकि प्रत्याशी और प्रस्तावक बिना मास्क के प्रवेश नहीं कर पाए। सुबह के समय में तो व्यवस्था कुछ ठीक थीं, लेकिन दोपहर होते-होते व्यवस्थाएं ढीली पड़ गई। एडीएम वित्त और सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर प्रत्याशियों की भारी भीड़ के कारण लोग एक-दूसरे से सटे खड़े नजर आए।
विज्ञापन

पहली बार बिना समर्थकों के पहुंचे प्रत्याशी
यह पहली बार हुआ है कि प्रत्याशी अपने समर्थकों के बिना ही नामांकन करने पहुंचे थे। इससे पहले अधिकतर प्रत्याशी बड़ी संख्या में जुलूस निकालते, ढोल नगाड़े पर डांस करते हुए नामांकन करने पहुंचे थे, लेकिन कोरोना महामारी की गाइडलाइन के कारण अबकी बार ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में घुसने को लेकर एसडीएम और वक ील पुलिस से उलझे
नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट गेट पर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संजय कुमार जब गेट पर पहुंचे तो मौके पर तैनात फोर्स ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। मौके पर एसडीएम को आई कार्ड दिखाने को कहा गया तो उनका पारा चढ़ गया। अंदर प्रवेश मिलने के बाद उन्होंने प्रकरण की शिकायत डीएम से करने की बात कही। वहीं, कई अधिवक्ताओं, कलक्ट्रेट कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने दिया गया तो वह पुलिस से उलझ पड़े। बाद में एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया।
इन चार स्थानों पर की गई नामांकन की व्यवस्था
प्रशासन ने वार्ड एक से 13 तक के प्रत्याशियों के लिए एडीएम वित्त कोर्ट, 14 से 26 वार्ड के प्रत्याशियों के लिए एडीएम न्यायिक कोर्ट, वार्ड 27 से 39 के प्रत्याशियों के लिए चकबंदी अधिकारी की कोर्ट और वार्ड 40 से 52 के प्रत्याशियों के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में नामांकन की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान प्रत्याशियों के खड़े होने के लिए दो-दो गज की दूरी पर गोले भी बनाए गए थे।
डीएम-एसएसपी ने किया नामांकन स्थल का निरीक्षण
डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी भारती सिंह ने शनिवार को बुलंदशहर, खुर्जा और सिकंदराबाद के नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्याशी के साथ केवल एक प्रस्तावक ही नामांकन कक्ष में प्रवेश करे। मौके पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि लोगों की भीड़ एक स्थान पर एकत्रित न हो पाए, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को प्रेरित करें, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।

लॉकडाउन में प्रत्याशी और प्रस्तावक को नामांकन की रहेगी छूट
कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने रविवार को लॉकडाउन लगाया है, लेकिन इसके बाद भी पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। नामांकन करने वाले प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही घर से बाहर निकलने की अनुमति होगी, इसके लिए जांच के दौरान दोनों को सबूत देने होंगे। आवश्यक सेवाओं और पोलिंग पार्टियों समेत अन्य चुनाव कर्मचारियों की ड्यूटी भी जारी रहेगी। सरकार द्वारा रविवार को लॉकडाउन की घोषणा के बाद प्रत्याशी असमंजस की स्थिति में थे कि रविवार को नामांकन प्रक्रिया चलेगी या नहीं। अब जला प्रशासन ने साफ किया है कि नामांकन करने के लिए आने वाले किसी भी प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक को पुलिस द्वारा नहीं रोका जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली, पानी, चुनाव, मीडिया व अन्य आवश्यक सेवाओं से जड़े कर्मचारियों को लॉकडाउन में राहत मिलेगी। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान नामांकन करने की प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगी। प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को नामांकन करने की छूट रहेगी। पुलिस द्वारा उन्हें रास्ते में नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed